तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 10:53 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 17 मार्च (भाषा) तिरुवनंपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक के एक हिस्से में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पताल प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सर्जिकल गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में जीवन रक्षक उपकरण ‘वेंटिलेटर’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और इमारत की पहली मंजिल पर स्थित सर्जिकल आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मरीजों के परिवार वालों ने समाचार चैनलों को बताया कि अस्पताल में बहुत धुआं था।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी.वी. राजेश अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं। महापौर ने बताया कि सभी वेंटिलेटर्स का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में धुआं था, लेकिन अब वह समाप्त हो गया है।

भाषा गोला शोभना

शोभना