अजमेर में बहुमंजिला भवन में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
अजमेर में बहुमंजिला भवन में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के हौजरी बाजार में एक बहुमंजिला भवन के तलघर के एसी के गोदाम में आग लग गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आग बाजार के एक तीन मंजिला भवन के भूमि तल स्थित एसी में गैस भरने वाले गोदाम में लगी थी जिस पर 50 दमकलों की मदद से काबू पाने का प्रयास जारी है। पुरोहित ने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि आग संभवत: एसी में गैस भरने वाले गोदाम में रातभर एसी के चालू रह जाने के कारण किसी तकनीकी खराबी के चलते लगी है। उनका कहना है कि कारणों का स्पष्ट खुलासा आग पर पूरी तरह काबू पाने का बाद हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि आग ने आसपास की 14 कपड़ों की दुकानों को भी चपेट में लिया। उनके मुताबिक अग्निशमन की 50 दमकलों से जरिये आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है तथा आग पर लगभग 95 प्रतिशत काबू पा लिया गया है।
राजपुरोहित ने बताया कि आग से एसी गोदाम में रखा सामान और आसपास की 14 कपडे की दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
भाषा कुंज पृथ्वी
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


