नोएडा में गैस लीकेज के कारण लगी आग, तीन युवक झुलसे
नोएडा में गैस लीकेज के कारण लगी आग, तीन युवक झुलसे
नोएडा (भाषा), 26 मार्च (भाषा) नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में बृहस्पतिवार शाम गैस लीकेज से आग लगने से तीन युवक झुलस गए।
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बदायूं निवासी 19 वर्षीय अनु, 18 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय शनि नोएडा में मजदूरी करते हैं और बरौला में किराये के कमरे में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अनु खाना बना रहा था, तभी चूल्हे के पास पाइप से गैस रिसाव होने लगा और आग भड़क उठी।
उन्होंने बताया कि अनु को बचाने पहुंचे शिवम और शनि भी झुलस गए। तीनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना से इमारत में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनु को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। शिवम और शनि की हालत स्थिर बतायी जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
भाषा सं. गोला
गोला

Facebook


