Ram Navami In Ayodhya: रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सीधे पड़ेंगी सूर्य की किरणें, अयोध्या में दिखेगा भव्य दिव्य नजारा

Ram Navami In Ayodhya: रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सीधे पड़ेंगी सूर्य की किरणें, अयोध्या में दिखेगा भव्य दिव्य नजारा

Ram Navami In Ayodhya: रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सीधे पड़ेंगी सूर्य की किरणें, अयोध्या में दिखेगा भव्य दिव्य नजारा

Ram Navami In Ayodhya | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 27, 2026 / 07:05 am IST
Published Date: March 27, 2026 7:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक का दिव्य दृश्य
  • पूरे दिन खुला रहेगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर
  • श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अयोध्या: Ram Navami In Ayodhya चैत्र नवरात्रि के 9 दिन बाद आप पूरे देश में श्री राम नवमी (Ram Navami 2026) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। जिसको लेकर देश के कई मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं अयोध्या में श्री रामनवमी को लेकर उल्लास और भक्ति का माहौल है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आज दोपहर 12 बजे भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ (Ayodhya Surya Tilak Time) होगा। हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा।

रामलला के मस्तक पर चार मिनट तक ठहरेंगी सूर्य की किरणें (Ram Lalla Surya Tilak)

Ram Navami In Ayodhya निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर लगभग चार मिनट तक ठहरेंगी, जिससे एक दिव्य और ऐतिहासिक क्षण साकार होगा। इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं सूर्य तिल की सटीक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही है।

सुरक्षा के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात

आपको बता दें कि आज रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको लेकर पुख्ता इंतजाम ​भी किया गया है। शहर को 6 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए शहर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पूरे दिन खुला रहेगा मंदिर

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे। इस दिन कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का दिव्य दृश्य दिखाई देगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।