आरबीआई भवन में आग लगी, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं

Ads

आरबीआई भवन में आग लगी, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 01:56 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत में मंगलवार को आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर इमारत की छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल में आग लगने के संबंध में सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया, “ हमने दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा है। अधिक विवरण का इंतजार है।”

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा