दिल्ली में तैयार परिधानों के गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
दिल्ली में तैयार परिधानों के गोदाम में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली के मायापुरी इलाके में शुक्रवार शाम तैयार परिधानों के गोदाम में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाम चार बजे मायापुरी दो में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और शाम छह बजकर 25 मिनट तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी के मुताबिक, यह आग बेसमेंट एवं तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसका इस्तेमाल तैयार परिधानों के गोदाम के तौर पर किया जा रहा था।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


