उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक रिहायशी इमारत में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 25 मिनट पर शहज़ादा बाग औद्योगिक इलाके में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि चार मंजिला इमारत के भूतल में कबाड़ रखने की इकाई है और वहां एक मोल्डिंग मशीन भी रखी थी, लेकिन आग वहां तक नहीं फैली।
अधिकारी ने कहा, ‘आग के ऊपरी मंजिल तक ही सीमित रहने से एक बड़ी त्रासदी टल गई।’ उन्होंने कहा कि घटना में घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि आग जब ऊपरी मंजिल तक ही फैली थी, तभी दमकलकर्मियों ने इसपर काबू पा लिया और क्षेत्र को ठंडा करने का अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


