अहमदाबाद में ‘व्हीलचेयर असेंबलिंग यूनिट’ में आग लगी

अहमदाबाद में 'व्हीलचेयर असेंबलिंग यूनिट' में आग लगी

अहमदाबाद में ‘व्हीलचेयर असेंबलिंग यूनिट’ में आग लगी
Modified Date: February 12, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: February 12, 2026 5:56 pm IST

अहमदाबाद, 12 फरवरी (भाषा) अहमदाबाद में बृहस्पतिवार सुबह ‘व्हीलचेयर असेंबलिंग यूनिट’ में आग लग गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इस्कॉन मंदिर के पास स्थित फ्रीडम व्हील सर्विसेज़ में आग लग गई, जिसके बाद भूमिगत तल में रखी व्हीलचेयर, धातुएं और अन्य निर्माण सामग्री के कारण आग से भारी धुआं फैल गया।

उन्होंने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोंगरे ने कहा, ‘किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में