रांची में फल मंडी में आग लगी

रांची में फल मंडी में आग लगी

रांची में फल मंडी में आग लगी
Modified Date: April 28, 2024 / 10:59 pm IST
Published Date: April 28, 2024 10:59 pm IST

रांची, 28 अप्रैल (भाषा) रांची की एक फल मंडी में रविवार शाम आग लग गई जिससे कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अरगोड़ा इलाके में आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”आग में फलों की चार दुकानें जलकर खाक हो गईं जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।”

पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।

भाषा

योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में