Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: सलमान के बाद अब इंडस्ट्री के इस दिग्गज खान को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- परिणाम भुगतना होगा
Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: आमिर खान को जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने धमकी दी है।
Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan/Image Credit: AI
- अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी।
- आरोपी ने वॉइस मैसेज के जरिए आमिर को दी धमकी।
- आमिर पर लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े होने का दावा करने वाले तत्वों द्वारा धमकी दी गई है। उन पर कथित रूप से ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कहा, ‘‘हम संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस मैसेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, इस कथित धमकी को लेकर अब तक आमिर खान या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे एक वॉइस मैसेज के संदर्भ में कहा कि, धमकी सोशल मीडिया पोस्ट और उसके साथ संलग्न एक वॉइस मैसेज के माध्यम से दी गई है। (Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan) उन्होंने कहा कि इसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के दो युवकों द्वारा साझा किया गया है, जिन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताया है।
धमकी देने वाले ने आमिर पर लगाए गंभीर आरोप
Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: धमकी देने वालों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। यह आरोप हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता के तीसरे विवाह से जोड़कर लगाया गया है। संदेश में चेतावनी दी गई है कि इस तरह के आचरण को बढ़ावा देने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
संबंधित वॉइस मैसेज में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 13 वर्षीय एक किशोरी के कथित अपहरण, मानव तस्करी और यौन उत्पीड़न के हालिया मामले का भी जिक्र किया गया है। (Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan) साथ ही राजनीतिक नेताओं को इस मामले के किसी भी आरोपी को संरक्षण न देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, धमकी से जुड़े इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
सलमान खान को भी मिलती रही है धमकी
Lawrence Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: बिश्नोई और उसका आपराधिक गिरोह वर्षों से अभिनेता सलमान खान को भी धमकी देता रहा है। वर्ष 1998 में राजस्थान में हुए काले हिरण के शिकार के मामले से शुरू हुआ विवाद वर्ष 2024 में मुंबई में सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी, लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हुए मुकदमों तक पहुंच चुका है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mahakal Mandir Mein Donation : महाकाल में चढ़ावा चढ़ाने की प्रकिया में बड़ा बदलाव! अब सोना-चांदी चढ़ाने से पहले होगी ये जांच
- Chhattisgarh Pensioners DRA Latest News: छत्तीसगढ़ के लाखों पेंधनधारकों को बड़ी राहत.. अब नहीं लेनी पड़ेगी MP सरकार से इजाजत, ख़त्म हुई अनुमति की अनिवार्यता
- UP Mahoba Crime News: प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी के साथ बदमाशों ने किया कांड, अज्ञात आरोपियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


