Gwalior Chuman Baba Viral Video : 18 महीने से ‘भूत उतारने’ के नाम पर चलता रहा खेल! महिला का हाथ चूमकर कहता था- ‘भूत पी गया’, ढोंगी बाबा का VIDEO वायरल

ग्वालियर की रामा जी की पहाड़ी पर पिछले 18 महीनों से कथित तौर पर चल रहे एक तथाकथित बाबा के दरबार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बाबा विदेशी शराब पीकर भूत-प्रेत उतारने का दावा करता था, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता था और कैंसर, किडनी व लीवर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज का भी दावा करता था।

Gwalior Chuman Baba Viral Video : 18 महीने से ‘भूत उतारने’ के नाम पर चलता रहा खेल! महिला का हाथ चूमकर कहता था- ‘भूत पी गया’, ढोंगी बाबा का VIDEO वायरल

Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: July 18, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: July 18, 2026 6:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विदेशी शराब पीकर 'भूत उतारने' का कथित खेल।
  • महिलाओं के हाथ चूमकर 'भूत पी जाने' का दावा।
  • मेडिकल साइंस और कानून को खुली चुनौती देने जैसे आरोप।

ग्वालियर : Gwalior Chuman Baba Viral Video :  विज्ञान के इस दौर में जहाँ इंसान चाँद-सितारों को छू रहा है, वहीं हमारे बीच आस्था के नाम पर अंधविश्वास का एक ऐसा खौफनाक और घिनौना खेल चल रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहाँ रामा जी की पहाड़ी पर हर शनिवार को जय बाबा वीर बुलाकी का एक ऐसा दरबार सजता है, जहाँ कैंसर से लेकर किडनी तक की बीमारियों को ठीक करने का ढोंग रचा जाता है। यहाँ भूत-प्रेत भगाने के नाम पर महिलाओं की अस्मत और गरिमा के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। विदेशी शराब गटकने वाला यह बिक्की बाबा पैंट-बनियान में बैठकर अंधविश्वास की ऐसी दुकान चला रहा है, जिसने कानून और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रखी है।

18 महीनों से कानून की नाक के नीचे अंधविश्वास का धंधा

ग्वालियर की ये रामा जी की पहाड़ी है जहाँ हर शनिवार को आस्था और विश्वास का कत्ल होता है। यहाँ कोई मंदिर या पवित्र गद्दी नहीं, बल्कि अंधविश्वास और ढोंग की एक ऐसी मंडी सजी है, जहाँ हर हफ्ते मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हज़ारों मजबूर लोग खिंचे चले आते हैं। इन बेबस चेहरों में सबसे ज़्यादा तादाद उन लाचार महिलाओं की है, जो अपनी बीमारियों या मानसिक परेशानियों का इलाज ढूंढने यहाँ आती हैं। लेकिन इलाज के नाम पर इन्हें यहाँ क्या मिलता है? ढोंग, पाखंड और विदेशी शराब के नशे में धुत एक तथाकथित बाबा की दहाड़! पिछले 18 महीनों से कानून की नाक के नीचे अंधविश्वास का ये धंधा दिन-रात फल-फूल रहा है।

हाथ में गंगाजल नहीं विदेशी शराब की बोतल थमी

जैसे ही ये तथाकथित दरबार की शुरुआत होती है, बाबा के हाथों में कोई गंगाजल या प्रसाद नहीं, बल्कि । विदेशी शराब की बोतल थमी होती है। ये दारूबाज़ बाबा विदेशी शराब की बोतल गटक जाता है। और जैसे ही। विदेशी शराब का नशा सिर चढ़कर बोलता है, बाबा की गद्दी से दहाड़ने की आवाज़ें आने लगती हैं। दावा किया जाता है कि बाबा पर सवारी आ गई है। लेकिन पाखंड की पराकाष्ठा तो तब पार हो जाती है, जब भूत भगाने के नाम पर महिलाओं की गरिमा को तार-तार किया जाता है।

हाथों को बार-बार चूमने लगता है बाबा

दरबार में एक डरी-सहमी महिला पहुंचती है। यह ढोंगी बाबा उसका हाथ पकड़ता है और कैमरे के सामने उसके हाथों को बार-बार चूमने लगता है। इसके बाद यह ढोंगी दावा करता है कि महिला के अंदर जो भूत था, वह उसे पी गया है! 21वीं सदी के भारत में, इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला को सरेआम चूमने का यह घिनौना खेल कैमरे में कैद हुआ है।

सोते वक़्त बलात्कार जैसी डरावनी घटनाएं

3 पीड़ित महिला कहती है मैं कई दिनों से बहुत परेशान थी। रात में सोते समय मेरे साथ रात में गलत काम बलात्कार जैसी डरावनी घटनाएं होती थीं। भूत-प्रेत मुझे परेशान करते थे। जब मैं अपने पति को ये बातें बताती थी, तो वो पहले यकीन नहीं करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी माना। लेकिन जब से मैं इस दरबार में आई हूँ, बाबा ने मेरा भूत उतार दिया है और अब मैं ठीक महसूस कर रही हूँ।

मेडिकल साइंस में इसे हैलुसिनेशन कहते है

मेडिकल साइंस और कानून की भाषा में इसे गंभीर मानसिक बीमारी या हैलुसिनेशन कहा जा सकता है, जिसके लिए मनोचिकित्सक के इलाज की ज़रूरत होती है। लेकिन यहाँ इस अज्ञानता का फायदा उठाकर अंधविश्वास की दुकान चलाई जा रही है। इस दारूबाज़ बाबा बिक्की का दावा सिर्फ भूत भगाने तक सीमित नहीं है। यह बकायदा दावा करता है कि वह कैंसर, किडनी फेलियर और लीवर जैसी जानलेवा बीमारियों का भी गारंटीड इलाज करता है।

बाबा के पास हुक्का

हैरत की बात देखिए, जब बाबा की गद्दी पर कथित सवारी आती है, तो उसका कोई एक धर्म भी नहीं रहता। कभी वह मुस्लिम बनकर सलाम ठोकने लगता है, तो कभी हिंदू बनकर जयकारे लगाने लगता है। पैंट और सैंडो बनियान में बैठा यह बाबा के पास हुक्का भी है। कथित बिक्की बाबा का दावा है जिसका काम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार से नहीं हुआ, मेहदीपुर बालाजी से नहीं हुआ, जावरे शरीफ से नहीं वो काम अब उनके दरबार से हो रहा है, तभी तो भक्तों की इतनी बड़ी तदात उनके पास आ रही है।

मेडिकल साइंस दोनों को खुली चुनौती

बहरहाल ये विजुअल्स देश के कानून और मेडिकल साइंस दोनों को खुली चुनौती दे रहे हैं। हांलकि इसके बावजूद, ग्वालियर की रामा जी की पहाड़ी पर 18 महीनों से ये तमाशा चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की खुफिया टीम आखिर क्या कर रही है? क्या किसी बड़ी अनहोनी या किसी महिला के साथ गंभीर अपराध होने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.