Ahmedabad Firecracker Factory Blast: 8 लोगों की दर्दनाक मौत से दहल उठा पूरा इलाका.. यहाँ पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, PM मोदी ने भी जताया दुःख
गुजरात के अहमदाबाद के महमूदपुरा इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की।
Ahmedabad firecracker factory Blast News
- अहमदाबाद के महमूदपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी।
- हादसे में 8 लोगों की मौत और 15 से अधिक लोग झुलस गए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।
अहमदाबाद : Ahmedabad Firecracker Factory Blast गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां के महमूदपुरा इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही फायर फाइटर्स और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं।
8 लोगों की मौत
महमूदपुरा की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद वहां एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। Fireworks Factory Explosion आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। झुलसे हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीएम मोदी ने जताया दुःख
Blast In Cracker Factory प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहा है।
અમદાવાદના રામોલ ગત્રાડ રોડ પર ફટાકડા ફેક્ટરી મા આગ
8 લોકોના મોત 10 થી વધુ ઘાયલ pic.twitter.com/Fi1ti4gouq
— Hiren (@hdraval93) July 18, 2026
ये भी पढ़ें
- Rajdhani Me Baarish Ka Yellow Alert : राजधानी में मौसम का बड़ा खेल! IMD ने जारी किया Yellow Alert, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
- Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर मचा बवाल, महिला के इस हरकत से भड़के कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- Abhijit Dipke Hunger Strike After Sonam Wangchuk : “अब मेरी बारी”… सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, इस दिन करने जा रहे है संसद मार्च

Facebook


