दिल्ली के साकेत में बिल्डर के घर पर गोलीबारी; वसूली की कोशिश का संदेह
दिल्ली के साकेत में बिल्डर के घर पर गोलीबारी; वसूली की कोशिश का संदेह
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के साकेत में एक बिल्डर के घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की क्योंकि बिल्डर ने उनकी वसूली की मांग को मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घटना साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय में हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने स्थानीय बिल्डर महावीर के घर के बाहर सात गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना कथित तौर पर बिल्डर से वसूली की मांग से जुड़ी हो सकती है। बताया जाता है कि पीड़ित की पहचान के एक व्यक्ति ने उनसे वसूली की मांग की थी। मुख्य साजिशकर्ता का संबंध एक स्थानीय गिरोह से भी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। जांच अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां पड़े खाली कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है और उनकी पहचान और गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


