हिमाचल प्रदेश में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया

हिमाचल प्रदेश में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया

हिमाचल प्रदेश में डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 1, 2021 8:10 pm IST

शिमला, एक जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा के उप संभाग पालमपुर के गोपालपुर की 19 वर्षीय एक महिला 25 मई को संक्रमित पाई गई थी। उसके नमूने में डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि जिनोम अनुक्रमण के लिए उसका नमूना 26 मई को लिया गया था जब राज्य में लॉकडाउन लागू था।

कांगड़ा के उपायुक्त निपुन जिंदल ने बताया कि महिला की एक रिश्तेदार भी 17 मई को संक्रमित पाई गई थी। अब उसके नमूने को भी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में