असम, केरल, पुडुचेरी में ईवीएम-वीवीपैट को यादृच्छिक तरीके से भेजने का पहला चरण पूरा

असम, केरल, पुडुचेरी में ईवीएम-वीवीपैट को यादृच्छिक तरीके से भेजने का पहला चरण पूरा

असम, केरल, पुडुचेरी में ईवीएम-वीवीपैट को यादृच्छिक तरीके से भेजने का पहला चरण पूरा
Modified Date: March 21, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: March 21, 2026 2:30 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल के लिए निर्धारित चुनावों में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और पेपर ट्रेल उपकरणों को यादृच्छिक (रैंडम) तरीके से अलग-अलग मतदान केंद्रों पर भेजने का पहला चरण पूरा कर लिया है।

मतदाताओं और राजनीतिक दलों का भरोसा बढ़ाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग मतदान वाले राज्य में ईवीएम और मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में यादृच्छिक तरीके से वितरित करता है।

ईवीएम को दो-चरणीय यादृच्छीकरण प्रक्रिया के माध्यम से उनके संबंधित मतदान केंद्रों को आवंटित किया जाता है।

पहले चरण में ईवीएम को जिला स्तर के गोदामों से विधानसभा क्षेत्रों को यादृच्छिक तरीके से आवंटित किया जाता है। दूसरे चरण में ईवीएम को विधानसभा स्तर से मतदान केंद्रों को यादृच्छिक तरीके से आवंटित किया जाता है।

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में भी ईवीएम का यादृच्छीकरण पूरा कर लिया गया है।

आयोग ने कहा कि यादृच्छिक तरीके से भेजी गयी ईवीएम की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा कर दी गई है।

भाषा गोला खारी

खारी


लेखक के बारे में