School Closed News: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे यहां के सभी स्कूल, प्राइवेट संस्थाओं के लिए भी लागू होगा आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
लगातार 3 दिन बंद रहेंगे यहां के सभी स्कूल, प्राइवेट संस्थाओं के लिए भी लागू होगा आदेश, Schools Closed for 3 Days Due to Security Concerns for BRICS Summit
नई दिल्लीः Schools Closed for 3 Days देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। दिल्ली में 11 सितंबर 2026 को सभी स्कूलों को बंद किया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों के लिए लागू होगा।
Schools Closed for 3 Days बता दें कि इस समिट में BRICS के लगभग 30 सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सुरक्षा और अन्य मानकों के तहत दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर 2026 को राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और फिर 13 सितंबर 2026 को रविवार की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह दिल्ली के स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी आने वाली हैं।
ब्रिक्स समिट में कौन-कौन से देश आते हैं?
बता दें ब्रिक्स दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के देशों का एक ग्रुप है। BRICS की फुल फॉर्म (ग्रुप में शामिल देशों के नाम का पहला अक्षर) ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका है। हालांकि हाल के कुछ वर्षों में इस ग्रुप का दायरा बढ़ा और कई नए देश इसमें शामिल हुए, जिनमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश भी शामिल हैं। समिट का मतलब होता है शिखर सम्मेलन, जहां इन सभी देशों के शीर्ष नेता हर साल एक जगह मिलकर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
मौसम में खराबी की संभावना (Schools Closed for 3 Days)
भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली के मौसम पर भी नजर रहेगी। सम्मेलन के दोनों दिनों में राजधानी में बारिश की संभावना बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, 11 और 12 सितंबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते मौसम में बदलाव होगा और इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली तक पहुंच सकता है।
- DSP Transfer Order List Today: त्योहारों से पहले पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, डीएसपी-SDPO स्तर के तीन दर्ज से अधिक अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
- Delhi Building Collapse Case Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को लिया हिरासत में, हादसे के बाद से था फरार
- Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा गुटबाजी का बम
- EPFO Update: PF Transfer में बार-बार आ रही दिक्कत? घर बैठे मिनटों में इस छोटी गलती को ऐसे करें ठीक, जानिए पूरा प्रोसेस
- Nisar Wayanad Passes Away: इस मशहूर भारतीय सिंगर का दुबई में हुआ निधन, 44 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
- Diwali Gift for MLA: दिवाली से पहले विधायकों के आए अच्छे दिन, मिलेगी नई कार…मेंटेनेंस के लिए हर महीने 75000 रुपए भी, हो गया ऐलान

Facebook


