जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 6, 2020 8:20 am IST

जम्मू, छह सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर में उधमपुर जिले के एक गांव में भूस्खलन के कारण पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह घटना बसतंगढ़ उपमंडल के गैंडटॉप में शनिवार देर रात हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि इन घरों में रहने वाले लोग पहले ही सुरक्षि​त स्थानों पर चले गए थे।

हादसे के तुरंत बाद उधमपुर के जिला विकास आयुक्त पीयूष सिंगला ने राहत अभियान के आदेश दिए और वह स्वयं राहत एवं पुनर्वास कदमों की निगरानी कर रहे हैं ।

भाषा रंजन रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में