तिरुवनंतपुरम के पास एक मनोरंजन पार्क में झूला गिरने से पांच लोग घायल
तिरुवनंतपुरम के पास एक मनोरंजन पार्क में झूला गिरने से पांच लोग घायल
तिरुवनंतपुरम, 28 मई (भाषा) तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडु थाना क्षेत्र में एक मनोरंजन पार्क में बृहस्पतिवार को झूला गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, झूले में संचालन के दौरान खराबी आ गई जिसके कारण वह गिर गया।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस ने कहा कि अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है और जांच जारी है।
भाषा
शुभम खारी
खारी

Facebook


