हैदराबाद में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Ads

हैदराबाद में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 18, 2025 / 04:39 PM IST,
    Updated On - July 18, 2025 / 04:39 PM IST

हैदराबाद, 18 जुलाई (भाषा) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर शुक्रवार तड़के एक कार ने एक ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस ने बताया कि संभवत: तेज गति के कारण यह हादसा हुआ।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश