Congress Protest Live | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Congress Protest Live दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के खिलाफ आज सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने एक साथ आकर अपनी नाराजगी जताई है।
Congress Protest Live संसद भवन परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे साथ जो भी हुआ वह अहम नहीं है। हम छात्रों के साथ है और आवाज उठा रहे हैं। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज़ हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ़ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज़ है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं… शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।”
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “What happened with us is irrelevant. You (the media) tell me if what happened with students is right or wrong? Students have genuine demands and are asking for their rights. The Education budget is Rs 1.4 lakh crores, but you are… pic.twitter.com/anOJg05JJH
— ANI (@ANI) July 22, 2026
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया गया था। कांग्रेस ने सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में छात्र संगठन सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की थी।