राजस्थान के झालावाड़ के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 11, 2022 9:10 pm IST

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार शाम हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर असनावर इलाके में यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्राला और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गयी । उन्होंने बताया कि एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

पुलिस के अनुसार कुछ घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

भाषा पृथ्वी

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में