केरलम में पांच नए अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे
केरलम में पांच नए अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे
तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर (भाषा) केरलम के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन. शमसुद्दीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार की विजन-2031 पहल के तहत शिक्षित अल्पसंख्यक युवाओं का सरकारी सेवाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ने के उद्देश्य से केरलम पांच नए अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा।
मंत्री ने बताया कि ये नए केंद्र एडवा, तनूर, गुरुवायूर, वेल्लामुंडा और चंगनासेरी में स्थापित किए जाएंगे और इनके अगले सप्ताह तक काम शुरू करने की उम्मीद है।
शमसुद्दीन ने यहां तिरुवनंतपुरम, करुनागप्पल्ली, कन्ननल्लूर, कायमकुलम और अलप्पुझा स्थित अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। सरकार की 100 दिन के ‘एक्शन प्रोग्राम’ के तहत इन केंद्रों का नवीनीकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य में 13 नए अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्रों और सात उप-केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के सभी 14 जिलों में 24 अल्पसंख्यक युवा प्रशिक्षण केंद्र और 28 उप-केंद्र कार्यरत हैं।
मंत्री ने बताया कि इन केंद्रों ने अब तक 75,525 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया है और करीब 4,330 उम्मीदवारों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी हासिल करने में मदद की है।
मंत्री इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता हैं और वह मन्नारकाड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके पास सामान्य शिक्षा, साक्षरता आंदोलन, वक्फ एवं हज, तीर्थयात्रा और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


