Meloni Congratulates Modi on Birthday: पीएम मोदी के इस ख़ास दोस्त ने भेजा जन्मदिन पर पैगाम.. अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना, पढ़ें उनका Tweet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भारत के साथ अपने देशों के संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
Meloni Congratulates Modi on His 76th Birthday || Image - PM Modi Twitter
- मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
- नेतन्याहू ने भारत-इजरायल साझेदारी का किया जिक्र
- पुतिन ने भारत-रूस रणनीतिक संबंधों को सराहा
Meloni Congratulates Modi on His 76th Birthday: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए भारत के साथ अपने देशों के संबंधों को और मजबूत करने की बात कही।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जॉर्जिया मेलोनी ने दी जन्मदिन की बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की। मेलोनी ने कहा कि इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहे हैं। दोनों देश सहयोग और समृद्धि के लिए मिलकर भविष्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
Buon compleanno al mio amico @narendramodi, a cui auguro salute, energia e successo.
Italia e India continuano a rafforzare il loro profondo legame di amicizia, costruendo insieme un futuro di cooperazione e prosperità per le nostre Nazioni.— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2026
नेतन्याहू बोले- पहले से ज्यादा मजबूत है भारत-इजरायल दोस्ती
Meloni Congratulates Modi on His 76th Birthday: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को एक विश्व शक्ति में बदल दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल की दोस्ती पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अपनी साझेदारी को आगे और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
पुतिन ने भी दी शुभकामनाएं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। भारत में रूसी दूतावास के अनुसार, पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान की सराहना की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी बधाई
Meloni Congratulates Modi on His 76th Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 वर्षों की सेवा और सुशासन व समावेशी विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जानें पीएम मोदी के बारें में संक्षिप्त में
नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हीराबा और दामोदरदास मोदी के घर हुआ था। उन्होंने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वह आजाद भारत में जन्मे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ
एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया
मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत
टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया
भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी

Facebook


