PM Narendra Modi birthday: PM मोदी का जन्मदिन मनाने का अनोखा तरीका, स्वामी कैलाशानंद गिरी ने लगाया पौधा, कहा- ‘वृक्ष जीवन का आधार’

PM Narendra Modi birthday: PM मोदी का जन्मदिन मनाने का अनोखा तरीका, स्वामी कैलाशानंद गिरी ने लगाया पौधा, कहा- 'वृक्ष जीवन का आधार'

PM Narendra Modi birthday: PM मोदी का जन्मदिन मनाने का अनोखा तरीका, स्वामी कैलाशानंद गिरी ने लगाया पौधा, कहा- ‘वृक्ष जीवन का आधार’

PM Narendra Modi birthday | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: September 17, 2026 1:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण
  • प्रकृति संरक्षण का संकल्प
  • हर अवसर पर पौधा लगाने की अपील

केरल: PM Narendra Modi birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (Narendra Modi birthday) के अवसर पर परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने केरल के एलेप्पी में वृक्षारोपण कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जीवन का संकल्प लेने के समान

PM Narendra Modi birthday स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संकल्प लेने के समान है। सनातन परंपरा में भी प्रकृति, वनस्पति और जीव-जगत को सदैव पूजनीय माना गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिवस पर वृक्षारोपण का यह संकल्प प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

PM के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाना प्रकृति

महाराज जी ने कहा, “जिस प्रकार एक वृक्ष बिना किसी भेदभाव के हर प्राणी को छाया, प्राणवायु और फल देता है, उसी प्रकार हमारा जीवन भी समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाना प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है।”

उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लें। यही प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे सुंदर विरासत होगी।

परमात्मा से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें। जन्मदिवस पर उन्हें कोटि-कोटि मंगलकामनाएं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।