Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA: बड़ा सट्टेबाज निकला ये मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर.. देश की सायबर जाँच एजेंसी का आरोप.. अब खत्म हो सकता है करियर

कोर्ट को बताया गया कि एनसीसीआईए का नोटिस ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी जांच के संबंध में है। रिजवान ने एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए नोटिस को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उन पर किस तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है।

Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA: बड़ा सट्टेबाज निकला ये मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर.. देश की सायबर जाँच एजेंसी का आरोप.. अब खत्म हो सकता है करियर

Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA || Image- www.icc-cricket.com

Modified Date: September 17, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: September 17, 2026 5:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रिजवान से ऑनलाइन बेटिंग मामले में पूछताछ
  • लाहौर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
  • रिजवान के वकील ने आरोप नकारे

Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA: लाहौर: क्रिकेट जगत इ एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से जुड़ी नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनसीसीआईए की जांच में पहली बार ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े आरोपों की बात सामने आई है। लाहौर हाईकोर्ट ने गुरुवार को एनसीसीआईए की ओर से रिजवान को भेजे गए नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्थानीय पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चीफ जस्टिस आलिया नीलम ने रिजवान को एनसीसीआईए के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने और एजेंसी के नोटिस का जवाब देने को कहा है।

रिजवान के वकील ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA: रिजवान के वकील काजी उमैर अली ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रिजवान को एक होटल की लॉबी में बुलाकर पूछताछ की गई थी। वकील के मुताबिक, उस समय उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और रिजवान का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया गया।

वकील ने कहा कि रिजवान को भरोसा दिलाया गया था कि फोन तीन घंटे के भीतर वापस कर दिया जाएगा, लेकिन फोन अपने पास ही रखा गया। उन्होंने यह भी दलील दी कि क्रिकेटरों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट उचित मंच है। हालांकि, उनके अनुसार रिजवान से जुड़ा कोई मामला आईसीसी की इस यूनिट को नहीं भेजा गया है।

ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी जांच

Rizwan Khan Betting Allegations NCCIA: कोर्ट को बताया गया कि एनसीसीआईए का नोटिस ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी जांच के संबंध में है। रिजवान ने एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए नोटिस को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उन पर किस तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान ने पहले कूरियर के जरिए लिखित जवाब भी भेजा था। इसमें उन्होंने पूछताछ के लिए बुलाए जाने का कारण और मोबाइल फोन अपने पास रखे जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इमाम-उल-हक से भी हुई पूछताछ

रिजवान के साथ पाकिस्तान के टेस्ट ओपनर इमाम-उल-हक भी इस महीने की शुरुआत में एनसीसीआईए के सामने पेश हुए थे। इससे पहले सामने आई रिपोर्टों में दोनों से कथित ‘ड्रेसिंग रूम लीक’ को लेकर जांच की बात कही गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इसे केवल ‘अनुशासनात्मक जांच’ बताया था।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ

एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत

टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया

भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown