दिल्ली में एक घर में आग लगने के बाद पांच लोगों को निकाला गया
दिल्ली में एक घर में आग लगने के बाद पांच लोगों को निकाला गया
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के चंदर विहार स्थित एक आवासीय भवन में शुक्रवार को आग लगने के बाद पांच व्यक्तियों और दो पालतू कुत्तों को निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग (डीएफएस) को पूर्वाह्न 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली।
आग छह मंजिला इमारत के भूतल पर लगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है और वहां रहने वाले सभी पांच व्यक्तियों और दो पालतू कुत्तों को निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग से भूतल पर रखे चार स्कूटर और एक मोटर पंप क्षतिग्रस्त हो गए। दमकलकर्मियों ने दोपहर 12:05 बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया।
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


