मोहनलाल और विष्णु मोहन की फ़िल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया
मोहनलाल और विष्णु मोहन की फ़िल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया
नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) फिल्म निर्माता विष्णु मोहन के साथ अभिनेता मोहनलाल की अगली फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ भारत का वह निकासी अभियान है, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था। इन नागरिकों में हजारों छात्र भी शामिल थे।
मलयालम अभिनेता ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक पोस्ट के जरिये यह घोषणा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। कैप्शन में लिखा था, ‘ऑपरेशन गंगा’।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


