बेंगलुरु के पांच लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री परमेश्वर

बेंगलुरु के पांच लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री परमेश्वर

बेंगलुरु के पांच लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री परमेश्वर
Modified Date: August 27, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: August 27, 2026 12:17 pm IST

बेंगलुरु, 27 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल गए बेंगलुरु के पांच लोग लापता हैं और उनसे संपर्क करने तथा उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरु से नेपाल गए पांच लोग लापता हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के वास्ते राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और जरूरत पड़ने पर एक मंत्री को काठमांडू भेजा जाएगा।

परमेश्वर ने नेपाल में फंसे राज्य के लोगों और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल में जो भी व्यक्ति फंसा है या मुश्किल स्थिति में है, वह इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है।’’

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में