Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 गायों की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग /image: IBC24 File


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: August 27, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाईवे बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 11 गायों की मौत हो गई
  • घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मुख्य हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
  • लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों व आवारा गोवंश की समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग की है

गुना। Guna Truck Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुना शहर के नेशनल हाईवे बाईपास पर एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक चालक ने सड़क पर बैठी ग्यारह मूक गायों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे (MP Road Accident) में सभी ग्यारह गायों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Guna News Today)

हादसा का मंजर इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। इस भीषण नरसंहार के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मुख्य हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों के पहिए थम गए और लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा गोवंश के लिए प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस और स्थायी प्रबंध नहीं किया गया है, जिसके कारण आए दिन बेजुबान जानवर मौत के मुंह में समा रहे हैं।

आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग (11 Cows Killed, Madhya Pradesh Highway Accident)

Guna Truck Accident सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया। जनता की मांग है कि आरोपी ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और शहर के मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.