Bank Holiday 28 August 2026: कल बैंक जाएंगे तो लौटना पड़ सकता है खाली हाथ! 28 अगस्त को इन जगहों पर बंद रहेंगी शाखाएं, जानें आपके शहर का क्या है हाल?
Bank Holiday 28 August 2026: कल शुक्रवार 28 अगस्त को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करने वाले हैं तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टी की जानकारी जरूर चेंक कर लें। इससे बेवजह बैंक पहुंचने की परेशानी से बच सकते हैं और अपना काम समय पर निपटा सकते हैं।
(Bank Holiday 28 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 28 अगस्त को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- रक्षाबंधन के कारण कई जगह अवकाश है।
- केरल में श्री नारायण गुरु और अय्यनकली जयंती की छुट्टी।
नई दिल्ली: Bank Holiday 28 August 2026: अगर आप शुक्रवार 28 अगस्त को बैंक की ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holiday 28 August 2026) जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार 28 अगस्त को कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेगी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहार और महापुरूषों की जयंती के कारण यह छुट्टी दी गई है। लेकिन बैंक की ऑनलाइन सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं आमतौर पर उपलब्ध रहेंगी।
रक्षाबंधन समेत कई त्योहारों की छुट्टी
28 अगस्त को कई जगह रक्षाबंधन के कारण बैंक (Bank Holiday 28 August 2026) बंद रहेंगे। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का खास त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती है। इसके अलावा कुछ राज्यों में श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यनकली जयंती के कारण भी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
श्री नारायण गुरु और अय्यनकली जयंती
श्री नारायण गुरु जयंती महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु श्री नारायण गुरु को याद करने का दिन है। उन्होंने समाज में जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता, शिक्षा तथा मानवता का संदेश दिया। वहीं, अय्यनकली जयंती केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक अय्यनकली की जयंती के अवसर पर मनाई जाती है। उन्होंने वंचित और दलित समुदायों के अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण काम किया था।
इन राज्यों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
RBI की छुट्टियों के मुताबिक, 28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश के कानपुर, केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम तथा हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद (Bank Holiday 28 August 2026) रहने की जानकारी दी गई है। सिक्किम में इसी दिन पांग-ल्हाबसोल के कारण भी अवकाश रहता है। यह एक महत्वपूर्ण बौद्ध त्योहार है, जिसमें कंचनजंगा पर्वत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है और मठों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Toxic Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘टॉक्सिक’ ने उड़ाया गर्दा! दुनियाभर में छापे करोड़ों, शाहरुख खान की फिल्म को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड
- Guna Truck Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
- CG Van Rakshak Exam Date 2026: आ गया डेट.. छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को होगी दो साल से लंबित ये प्रतियोगी परीक्षा, 1484 पदों के लिए होगी भर्तियां

Facebook


