कोझिकोड में घर के अंदर पांच विषैले सांप दिखे; तलाश जारी
कोझिकोड में घर के अंदर पांच विषैले सांप दिखे; तलाश जारी
कोझिकोड (केरल), 27 अप्रैल (भाषा) केरल के कोझिकोड स्थित कुट्टियाडी में एक घर के अंदर पांच जहरीले सांप देखे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक सांप उस कमरे में भी मिला जहां दो बच्चे सोते हैं।
सांप कुट्टियाडी में रमेशन के घर पर देखे गए। सामान्य ‘करैत’ सांप देखे जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों तथा सांपों को पकड़ने वाले दल ने खोज अभियान चलाया।
रमेशन ने पत्रकारों को बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे जब उनके दोनों बच्चे नींद से जागे तो उनके तकिए के नीचे एक ‘करैत’ सांप था।
रमेशन ने कहा, ‘‘खोज के दौरान दोपहर बाद दो और ‘करैत’ सांप दिखाई दिए। रात में एक और सांप शौचालय में देखा गया। खोज के बाद एक और सांप एक कमरे में मिला, जिससे सांपों की कुल संख्या पांच हो गई।’’
वन अधिकारियों ने बताया कि ‘स्नेक अवेयरनेस, रेस्क्यू एंड प्रोटेक्शन ऐप’ (सारपा) परियोजना के तहत सांपों को पकड़ने वाले दल क्षेत्र में और सांप होने की आशंका में खोज अभियान चला संचालित कर रहे हैं।
त्रिशूर के कोदली स्थित घर में 19 अप्रैल को सो रहे दो भाइयों को एक ‘करैत’ सांप ने डंस लिया था। सांप के डसने से आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अब भी अस्पताल में भर्ती है। बाद में उनके घर में पांच ‘करैत’ देखे गए।
भाषा यासिर अमित
अमित

Facebook


