असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब भी 25,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब भी 25,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित
गुवाहाटी, दो जुलाई (भाषा) असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और दो जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर अब लगभग 25,000 रह गई। सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ बुलेटिन में कहा गया कि धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों में 25,100 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
इस साल राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक एक है।
एएसडीएमए ने बताया कि प्रभावित दो जिलों में चार राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां अभी 129 विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, अधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच 82.26 क्विंटल चावल, 15.2 क्विंटल दाल, 4.56 क्विंटल नमक और 294.9 लीटर सरसों का तेल बांटा।
बुलेटिन के अनुसार, 52 गांव अब भी जलमग्न हैं, जबकि बाढ़ ने राज्य भर में 393.44 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचाया है।
बाढ़ के पानी ने कई जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को भी नुकसान पहुंचाया है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


