दिल्ली में पहली बार मिली माइक्रो-ब्रू पबों को मंजूरी

दिल्ली में पहली बार मिली माइक्रो-ब्रू पबों को मंजूरी

दिल्ली में पहली बार मिली माइक्रो-ब्रू पबों को मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 19, 2017 4:27 am IST

 दिसम्बर की ठण्ड में बियर प्रेमियों के लिए दिल्ली सरकार ने एक ऐसी अनुमति दे दी है कि अब वे और अधिक चिल फील करेंगे। जी हां अभी तक झाग वाली बियर के शौकीन दिल्ली से बाहर का रुख करते थे लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट ने दिल्ली में पहली बार माइक्रो-ब्रू पबों को मंजूरी दिए जाने का प्रपोजल तैयार किया है।

 

जानकारी मिली है की अपने प्रपोजल में एक्साइज विभाग ने गुड़गांव, फरीदाबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में इस तरह की माइक्रो-ब्रूअरीज के वजूद में होने का उदाहरण पेश करते हुए कहा है कि ऐसे छोटे आउटलेट्स खोलने से राज्य सरकार का रेवेन्यू भी काफी बढ़ सकता है. आपको बता दें कि वर्तमान में देश में ताजी बीयर हरियाणा के गुड़गांव और फरीदाबाद में ही मिलती है. जहां बड़ी संख्या में ताजी बीयर पीने के शौकीन पहुंचते हैं. माइक्रो-ब्रूअरीज कम मात्रा में बियर का प्रॉडक्शन करते हैं और आमतौर पर ये पबों के अंदर होते हैं.

 

 


लेखक के बारे में