जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी गुब्बारों से बंधे विदेशी मुद्रा के नोट बरामद किए गए
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी गुब्बारों से बंधे विदेशी मुद्रा के नोट बरामद किए गए
जम्मू, 23 फरवरी (भाषा) जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के एक सीमावर्ती गांव से सोमवार को दो गुब्बारे बरामद किए गए, जिनमें से एक में पाकिस्तानी 5,000 रुपये का नोट और दूसरे में एक अमेरिकी डॉलर का नोट बंधा हुआ था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हवाई जहाज के आकार के सफेद और लाल गुब्बारे खौर सीमावर्ती क्षेत्र के गुनारा गांव में एक पेड़ पर फंसे हुए पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड भी संलग्न था। उन्होंने कहा कि गुब्बारे अंतरराष्ट्रीय सीमा के इस तरफ पाकिस्तान की ओर से उड़कर आए प्रतीत होते हैं।
सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान से आने वाले गुब्बारों का उतरना एक आम बात है, लेकिन यह पहली बार है कि उनमें विदेशी मुद्रा के नोट लगे हुए पाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की तरफ से सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के खेतों में आकर गिरे 16 लाल गुब्बारे जब्त किए।
उन्होंने आगे बताया कि रविवार शाम को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के धारियाला वन क्षेत्र में एक जंग लगा हुआ ग्रेनेड बरामद किया गया।
भाषा
प्रशांत मनीषा
मनीषा

Facebook


