भाजपा की पूर्व विधायक पूर्णिमा श्रीनिवास कांग्रेस में शामिल
भाजपा की पूर्व विधायक पूर्णिमा श्रीनिवास कांग्रेस में शामिल
बेंगलुरु, 20 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर निर्वाचन क्षेत्र से मई में विधानसभा चुनाव हारने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक पूर्णिमा श्रीनिवास शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार भी मौजूद रहे।
पूर्णिमा श्रीनिवास अपने पति डी टी श्रीनिवास और कई अन्य समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं।
पूर्णिमा ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले आरोप लगाया था कि भाजपा ने 2019 से 2023 तक सत्ता में रहने के दौरान उनके ‘गोल्ला’ (चरवाहे) समुदाय का ख्याल नहीं रखा।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


