‘आप’ के पूर्व गोवा प्रमुख अमित पालेकर कांग्रेस में शामिल

‘आप’ के पूर्व गोवा प्रमुख अमित पालेकर कांग्रेस में शामिल

‘आप’ के पूर्व गोवा प्रमुख अमित पालेकर कांग्रेस में शामिल
Modified Date: April 11, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 11, 2026 12:05 am IST

पणजी, 10 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमित पालेकर शुक्रवार को कांग्रस में शामिल हो गए।

‘आप’ ने पालेकर को 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। उन्होंने हाल में आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पालेकर ने यहां कांग्रेस के गोवा मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर, विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस उन विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी, जो उसके टिकट पर चुने गए, लेकिन बाद में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी विशेष धर्म से जुड़ी किसी विशिष्ट विचारधारा का पालन नहीं करती, बल्कि धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में खड़ी है।

ठाकरे ने कहा, “हमारा संविधान हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है और उस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए… लेकिन अगर कोई धर्म के नाम पर राजनीति करने की कोशिश करता है या उस आधार पर हमें विभाजित करने का प्रयास करता है, तो हम इसके खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं।”

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में