पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन

Ads

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 09:08 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 09:08 AM IST

कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 71 वर्ष के थे।

उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने बताया कि मुकुल रॉय ने एक निजी अस्पताल में देर रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोमा में थे।

रॉय 1998 में तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

पार्टी से मतभेद होने के बाद वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

रॉय 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने, लेकिन चुनाव के बाद तृणमूल में वापस लौट आए।

अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। उस समय तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार का हिस्सा थी।

वह पश्चिम बंगाल से दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी