Reported By: Rajesh Raj
,Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session/Image Source: IBC24 File
रायपुर: Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र प्रारंभ होने से पहले कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सत्र को सुचारू रूप से चलाने, प्रश्नकाल एवं अन्य विधायी कार्यों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत मंत्रणा की गई। साथ ही संभावित मुद्दों और सदन में उठाए जाने वाले विषयों पर भी चर्चा हुई।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। 26 और 27 फरवरी को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27) इसके अलावा सरकार सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता विधेयक भी पेश करेगी। सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ बिल लाने की तैयारी की गई है, जिसे सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।