UP News: गोदाम में मिला इतने साल पुराना खजूर, देखकर दंग रह गए खाद्य विभाग के अधिकारी, त्योहार पर कर रहे थे खपाने की तैयारी

Ads

UP News: गोदाम में मिला इतने साल पुराना खजूर, देखकर दंग रह गए खाद्य विभाग के अधिकारी, त्योहार पर कर रहे थे खपाने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 10:03 AM IST

UP News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कानपुर में छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये की एक्सपायर खजूर जब्त
  • खजूरों पर नए लेबल लगाकर उन्हें ताजा दिखाने की कोशिश की जा रही थी
  • नौ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

कानपुर: UP News अगले महीने होली और रमजान आने वाला है। लेकिन इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपए की एक्सपायर खजूर जब्त की है। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

UP Kanpur News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर का है। दरअसल, त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग तेजी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कानपुर में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस दौरान टीम ने फजलगंज क्षेत्र में स्थित रजनीश ट्रेडर्स पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में खराब तथा मिलावटी सामग्री बरामद की।

फजलगंज में छापा, एक्सपायर खजूर जब्त

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अधिकारियों को करीब 10 हजार किलोग्राम खजूर मिले, जो कई साल पहले ही एक्सपायर हो चुके थे। इन खजूरों पर नए लेबल और स्टिकर लगाकर उन्हें ताजा दिखाने की कोशिश की जा रही थी, ताकि रमजान के दौरान बाजार में बेचा जा सके। लेकिन टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी एक्सपायर खजूर को जब्त कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

छापेमारी कहां हुई?

कानपुर के फजलगंज क्षेत्र में रजनीश ट्रेडर्स पर छापा मारा गया

कितनी मात्रा में खजूर जब्त किए गए?

करीब 10 हजार किलोग्राम एक्सपायर खजूर जब्त किए गए

इन खजूरों की कीमत कितनी बताई जा रही है?

इनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।