ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो नाबालिगों लड़कियों के साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो नाबालिगों लड़कियों के साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो नाबालिगों लड़कियों के साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 17, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: September 17, 2026 5:45 pm IST

राउरकेला, 17 सितंबर (भाषा) ओडिशा पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुंदरगढ़ जिले में मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने बताया कि सुंदरगढ़ के बिरमित्रपुर थाने में लड़कियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगों ने अपने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि चारों ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है, जब दोनों लड़कियां सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के परिचित थे। आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की और पास के जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

लड़कियों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में