कोलकाता में झुग्गी में घुसी बस, चार लोग घायल

कोलकाता में झुग्गी में घुसी बस, चार लोग घायल

कोलकाता में झुग्गी में घुसी बस, चार लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 14, 2021 7:58 pm IST

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को बस एक झुग्गी में जा घुसी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। एक स्थानीय वार्ड संयोजक ने यह जानकारी दी।

वार्ड संयोजक अनिन्दय राउत ने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब खड़ी बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में