हिमाचल में वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

हिमाचल में वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

हिमाचल में वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत
Modified Date: August 12, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: August 12, 2026 5:21 pm IST

शिमला, 12 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गटलोग के पास मंगलवार देर रात अस्पताल से ग्रामीण का शव लेकर लौट रहे एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य और गांव के कुछ लोग संगड़ाह अस्पताल से ग्रामीण जगदीश शर्मा का शव लेकर लौट रहे थे। जगदीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरमौर जिले के अरलू गांव निवासी राजेंद्र (37) और देश राज (23) तथा चिनाड़ गांव निवासी रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों को नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में