बीकानेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल

बीकानेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल

बीकानेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: January 19, 2025 / 03:30 pm IST
Published Date: January 19, 2025 10:56 am IST

जयपुर, 19 जनवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बारात में शामिल एक कार शनिवार रात हंसेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा एक पशु के अचानक वाहन के सामने आने के कारण हुआ।

लूणकरणसर थाने के उपनिरीक्षक रामगोपाल ने बताया कि कार में सवार बाराती भोजासर छोटा गांव से लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। हादसे में भगवानदास, विनोद, सुनील व कालू की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।