तमिलनाडु के तंजावुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 20, 2024 / 09:02 AM IST,
    Updated On - January 20, 2024 / 09:02 AM IST

तंजावुर (तमिलनाडु), 20 जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेतुबावचात्रम में एक वैन के दीवार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, वैन में 11 लोग सवार थे और ये लोग तूतीकोरिन से वेलनकन्नी जा रहे थे। देर रात यह वैन सेतुबावचात्रम में ईस्ट कोस्ट रोड पर मनोरा के पास दीवार से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा शोभना गोला

गोला