मुरादाबाद में सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार लोगों की मौत, एक घायल

मुरादाबाद में सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार लोगों की मौत, एक घायल

मुरादाबाद में सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: March 16, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: March 16, 2026 2:50 pm IST

लखनऊ/मुरादाबाद, 16 मार्च (भाषा) मुरादाबाद जिले के मूढ़ा पांडे इलाके में सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सभी मृतक उत्तराखंड राज्य के निवासी थे और दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों दिल्ली में नौकरी करते थे और दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पांचों लोग कार में सवार होकर सुबह पांच बजे हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि मूंढ़ा पांडे के मनकरा मोड़ पर कार आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

भाषा आनन्द शोभना शफीक

शफीक


लेखक के बारे में