राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल

राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल

राजस्थान के नागौर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 15, 2022 12:55 pm IST

जयपुर, 15 जनवरी (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर बाइपास पर यह हादसा संभवत: घने कोहरे की वजह से एक बस और कार की टक्कर के कारण हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में