गुजरात के पंचमहल में राजमार्ग पर कार ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल में राजमार्ग पर कार ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल में राजमार्ग पर कार ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: April 27, 2026 12:47 pm IST

गोधरा (गुजरात), 27 अप्रैल (भाषा) गुजरात के पंचमहल जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर सोमवार को तेज रफ्तार कार के ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कलोल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कलोल के पास चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद उसे पार कर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए।

अधिकारी ने बताया कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोग वडोदरा निवासी एक ही परिवार के सदस्य थे और घटना के समय वह राजस्थान से लौट रहे थे।

उनकी पहचान साजिद इकबाल खिंजी (55), इलियास इकबाल खिंजी (50), इशाक इकबाल खिंजी (48) और रेहान अजगर खिंजी (35) के रूप में हुई है।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में