मणिपुर में वसूली और काडर भर्ती में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में वसूली और काडर भर्ती में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में वसूली और काडर भर्ती में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार
Modified Date: August 9, 2026 / 11:27 am IST
Published Date: August 9, 2026 11:27 am IST

इंफाल, नौ अगस्त (भाषा) मणिपुर के विष्णुपुर जिले से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को विष्णुपुर जिले के थमनपोकपी मखा से प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलेई यावोल कन्ना लुप’ के सदस्य ख्वाइरकपम रोजित सिंह (21) को गिरफ्तार किया गया जो काडर की भर्ती में शामिल था।

उन्होंने बताया कि इसी जिले के नाओरेम मयाई लेकाई इलाके से नाओरेम प्रियोकुमार सिंह (37) को कथित जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेंखोमबा) के दो काडर अखोम प्रेमकुमार सिंह (55) और निंगथौजम जितेन सिंह (46) को विष्णुपुर जिले के अगांगखलावेई से पकड़ा गया।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में