सिक्किम में कोविड-19 के चार नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के चार नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के चार नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 28, 2021 1:08 am IST

गंगटोक, 27 नवंबर (भाषा) सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,211 हो गई जबकि इस दौरान किसी रोगी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 403 बनी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी सिक्किम से तीन जबकि दक्षिण सिक्किम से एक मामला सामने आया है। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 114 है। राज्य में अब तक 31,354 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

संक्रमण की दर 1.2 प्रतिशत बनी हुई है जबकि ठीक होने की दर 98.4 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक सिक्किम में अब तक 2,69,717 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज


लेखक के बारे में