पंजाब में टेम्पो-ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत

पंजाब में टेम्पो-ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत

पंजाब में टेम्पो-ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत
Modified Date: July 1, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: July 1, 2026 4:46 pm IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह बठिंडा-डबवाली राजमार्ग पर एक टेम्पो-ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसमें सवार राजस्थान के दो दंपति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जोधपुर रोमाना गांव के पास उस समय हुई, जब राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा से तीर्थयात्रियों का एक समूह तीन जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में महिंदर कुमार और उसकी पत्नी मनीषा तथा पंकज कुमार और उसकी पत्नी डिंपल शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा ले जाया गया, जबकि चारों मृतकों के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया।

पुलिस उप अधीक्षक एचएस सरा ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि हादसे में टेम्पो-ट्रैवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में